बागेश्वर। बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के गनी गाँव मे
आज सुबह हुई बारिश के कारण केदार राम पुत्र हीम राम का कच्चा आवासीय मकान की छत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी। मकान गिरने से पांच बच्चे और एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे और महिला को गंभीर चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत मलबे से बाहर निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान की दीवारें और छत पहले से कमजोर थीं और आज सुबह हुई बारिश के कारण इसकी स्थिति और खराब हो गई थी। वहीं जिला प्रशासन ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा और जरूरतमंदों को अस्थायी आवास उपलब्ध कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि पुराने और जर्जर मकानों का सर्वे किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
बारिश के कारण छत क्षतिग्रस्त

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात