देहरादून। होली पर्व के बाद श्री दरबार साहिब में रौनकें और बढ़ने लगी हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया है। श्री दरबार साहिब सजने लगा है, मेला बाजार में दुकानों की साज सज्जावट को लेकर मेला बाजार दुकानदारों के चेहरें पर रौनक है। मेले में लगने वाले विभिन्न झूलों को कारीगरों ने फाइनली तैयार कर लिया है। कुल मिलाकर मेले की रौनकों में चार चांद लगने लगे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों सहित विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु शनिवार देर शाम तक श्री दरबार साहिब पहुंचते रहे।
श्री झंडे जी मेले की प्रबंधन समिति ने अनुमान लगाया है कि पवित्र श्री झंडे जी (पवित्र ध्वज दंड) के आध्यात्मिक दर्शन का लाभ उठाने के लिए लाखों की संख्या में संगत व श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचेंगे। मेला 06 अप्रैल 2025 रामनवमी को सम्पन्न हो जाएगा। शनिवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। श्री महाराज जी ने अपने संदेश में सभी राज्यवासियों एवम् देशवासियों को श्री झण्डे जी मेले की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। उन्होंने श्री झंडे जी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवम् अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
होली पर्व के बाद श्री दरबार साहिब में लौटी रौनक

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात