देहरादून। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जलाशय से एक महिला और पुरुष का शव बरामद किया है। दोनों शवों की शिनाख्त होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हे उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। ऋषिकेश बैराज जलाशय में युवक और युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जलाशय से दोनों शवों को निकाला। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि लक्ष्मण झूला थाना पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम बैराज जलाशय पहुंची। जहां एक के बाद एक दो शवों को एसडीआरएफ की टीम ने जलाशय से बाहर निकाला। जिनमें एक महिला और एक पुरुष का शव शामिल था। लक्ष्मण झूला थाने के एएसआई भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 28 वर्षीय रोहित पंवार, निवासी स्वीत गांव पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जबकि महिला की पहचान 28 वर्षीय नीमा देवी निवासी हिंडोलाखाल देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। रोहित दिल्ली की एक कंपनी का कर्मचारी था, जो एक मार्च को ऋषिकेश पहुंचा और फिर उसका मोबाइल बंद हो गया। घर नहीं पहुंचने पर दिल्ली में रोहित की गुमशुदगी दर्ज की गई। रोहित गंगा में कैसे पहुंचा पुलिस इसकी जांच कर रही है। हिंडोलाखाल के थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि नीमा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज है। जांच में पता चला था कि नीमा देवप्रयाग संगम पर नहाने के दौरान गंगा में बही है। जिसकी तलाश की जा रही थी।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात