देहरादून। चमोली जिले के मारवाड़ी के पास सड़क पर आए नाले के तेज बहाव में आने से एक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और स्कूटी सवार दो युवक स्कूटी सहित नदी में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। SDRF टीम ने जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को नदी से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जिसके उपरांत दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने प्रवीण रावत पुत्र राकेश रावत, ( 20 ),निवासी सुनील गांव, जोशीमठ को मृत घोषित कर दिया जबकी हादसे में घायल पारस चौहान पुत्र श्री मनोज चौहान, (19), निवासी उरगम, जोशीमठ का इलाज चल रहा

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात