देहरादून। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
उत्तराखंड के काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दुखद मौत हो गई। काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी मालधन तुमडिया डैम निवासी 36 वर्षीय बग्गा सिंह अपनी 69 वर्षीय मां प्रीतो कौर के साथ अपने 12 वर्षीय भतीजे शिवा को दवा दिलाने काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

More Stories
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बच्चों को सुरक्षित बचपन और अधिकारों के प्रति किया जागरूक