देहरादून। शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अफसरों का तबादला कर दिया है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक आईपीएस मुकेश कुमार को वर्तमान पद पर तैनाती से मुक्त करते हुए पुलिस महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया है। आईपीएस धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार से हटाकर पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस रचिता जुयाल को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। वह अभी तक पुलिस मुख्यालय में तैनात थीं। आईपीएस जितेंद्र मेहरा को हरिद्वार का पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात बनाया गया है। वह हरिद्वार में ही अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। आईपीएस निहारिका तोमर को ऊधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वह वहां अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं ।

More Stories
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बच्चों को सुरक्षित बचपन और अधिकारों के प्रति किया जागरूक