देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 25 फरवरी को उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में हल्की बारिश जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 26 फरवरी को देहरादून ,उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर , अल्मोड़ा , टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिले में हल्की बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वही 27 और 28 फरवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से देहरादून ,नैनीताल ,उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़, बागेश्वर ,चंपावत , अल्मोड़ा , टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले में बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
प्रदेश भर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

More Stories
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत