रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में हुए सड़क हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा कलां निवासी मोहम्मद आसिफ हुसैन (45) और उनकी पत्नी रुखसाना मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के ग्राम अलियावाला में दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान ठाकुरद्वारा के ग्राम सरकड़ा के पास एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद आसिफ हुसैन को मृत घोषित कर दिया, जबकी रुखसाना गम्भीर रूप से घायल हो गई।

More Stories
सभी विभाग टीम भावना के कार्य करें
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
डालनवाला क्षेत्र में मोटर साइकिल लूट का 24 घंटे में खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार