देहरादून। शिक्षा विभाग ने 1100 से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त कर दिए हैं । महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान ने इसके आदेश दिए है। महानिदेशक के अनुसार केवल गंभीर रूप से बीमार और विद्या समीक्षा केंद्र से अटैच शिक्षकों को ही यथावत रहने दिया जाएगा। महानिदेशक ने कहा कि पात्र शिक्षकों के साथ ही कुछ अन्य शिक्षक-कर्मचारी भी अटैचमेंट पर मूल तैनाती से दूसरे कार्यालयों में अटैच हैं। ऐसे सभी कार्मिकों के अटैचमेंट तत्काल निरस्त करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यालय में कार्मिकों को विभाग हित में अटैच करने की आवश्यकता है तो प्रस्ताव बनाकर महानिदेशालय को दिए जाएं। शिक्षा महानिदेश झरना कमठान ने कहा कि शिक्षक कार्मिकों के अटैचमेंट पर होने से मूल स्कूलों शिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। उन्होंने कहा कि सभी निदेशक, एडी, सीईओ और डीईओ को अटैचमेंट निरस्त करने के आदेश दे दिए गए हैं।
शिक्षक और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात