हरिद्वार। फायरिंग करने के आरोप में बीती 27 जनवरी से जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह की शनिवार की देर रात अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद उन्हें कारागार रौशनाबाद से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बता दें कि 26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणाम सिंह को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने पूर्व विधायक की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। तब से वह रोशनाबाद जेल में बंद है। सूत्रों के मुताबिक कुंवर प्रणव को लूज मोशन होने पर जेल में इलाज किया गया, लेकिन आराम नहीं मिल पाया। जिसके बाद शनिवार रात जेल अस्पताल से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उन्हें हृदय रोग की शिकायत भी बताई गई। जिला जेल की पुलिस पूरे अस्पताल कैंपस में मौजूद रही।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात