देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने वुशु में दो सिल्वर और पांच ब्रांज मेडल जीते। इसके अलावा बैडमिंटन में भी प्रदेश को दो सिल्वर मेडल हासिल हुए हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 में राष्ट्रीय खेलों में आज उत्तराखंड की झोली पदकों से भरने के लिए सभी होनहार पदक वीरों को हार्दिक बधाई देती हूं। उन्होंने कहा कि शनिवार को वुशु में अलंगबम चानू और महरबम ने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, साथ ही साहिल कुरेशी, लविश कुंवर , शुभम, नीरज जोशी और कार्तिक थापा ने वुशु में ब्रांज मेडल जीते। खेल मंत्री ने कहा कि बैडमिंटन में उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीमों ने सिल्वर मेडल जीतकर देवभूमि को गौरवान्वित किया है।

खेल मंत्री ने कहा कि हमारे कई खिलाड़ी मामूली अंतर से गोल्ड जीतने से चूक गए, उम्मीद है कि आगे की स्पर्धाओं में खिलाडी बडी संख्या में गोल्ड भी जीतेंगे।

More Stories
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत