देहरादून। खिलाड़ियों की शानदार जीत पर खेलमंत्री रेखा आर्या नें कहा कि वुशु की हमारी टीमों ने अब तक बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे पहले तीनों पदक वुशु की विभिन्न स्पर्धा में ही आए हैं। उत्तराखंड के लिए 38 वें नेशनल गेम्स में पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मैं अकोम तापस को हार्दिक बधाई देती हूं।
साथ ही ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए विशम कश्यप को भी शुभकामनाएं। हमारी वुशु टीम को शानदार तैयारी कराने वाले कोच और सपोर्टिंग स्टाफ भी बधाई के पात्र हैं। मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे खेल स्पर्धाएं होती जाएगी हमारी दूसरी टीमें भी इन खेलों में शानदार प्रदर्शन करेंगी।

More Stories
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत