विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालु प्रयागराज में फंसे
मौनी अमावस्या पर संगम में मची भगदड़
देहरादून। प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किच्छा से सोमवार रात को महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई। इन्हीं बस में सवार एक एक महिला की बीती रात प्रयागराज में मची भगदड़ में कुचल जाने से मौत हो गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी, जब भगदड़ मची तो महिला अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है। महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में भगदड़ मची। जिसके बाद वहां विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालु फंस गए। धामी सरकार ने प्रयागराज गए उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है।
इन नंबरों पर करें संपर्क
प्रदेश से महाकुंभ में गए लोग टाेल फ्री नंबर-1070, 8218867005, 90584 41404 पर कॉल कर किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात