देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने जनपद भ्रमण से पूर्व जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता और सुविधाओं की कमी का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरी और आपातकालीन सुविधाओं की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि जिला अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, आवश्यक दवाएं और चिकित्सा कर्मचारी हमेशा उपलब्ध होने चाहिए।

More Stories
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत