राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जारी किया नोटिस
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने स्थानीय निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान तबादले एवं नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने पर पुलिस एवं वन विभाग से स्पष्टीकरण तलब किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पुलिस विभाग को 46 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले एवं वन विभाग को 159 वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों नियुक्ति आदेश जारी होने संबंधी समाचार पत्रों में छपी खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस एवं वन विभाग दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
गौरतलब है कि हाल ही में इन दोनों विभागों ने नियुक्ति व तबादले आदेश जारी किए थे। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर हैरानी जताई थी।

More Stories
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री