देहरादून। स्वामी विवेकानंद जयंती पर दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से 72 युवाओं का दल गुरुवार को रवाना हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर दल की बस को रवाना किया।
राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक होना है। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमें शामिल हो रही हैं। इसमें शिरकत करने के लिए उत्तराखंड से 72 प्रतिभाशाली युवाओं की टीम दिल्ली गई है।
युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस टीम में संगीत, लोक नृत्य, लेखन, डिबेट समेत अनेक विधाओं में पारंगत युवा शामिल है, जो वहां विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजनों में हिस्सेदारी करेंगे।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस टीम ने युवा महोत्सव के लिए लंबे समय से तैयारी की है, उम्मीद है कि टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन शानदार रहेगा। मंत्री रेखा आर्या ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने और आयोजन में पहला स्थान करने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विशेष सचिव अमित सिन्हा, एसके जयराज, अजय अग्रवाल समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी