प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया
देहरादून। राज्य सूचना आयुक्त विपिन चन्द्र ने सोमवार को प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त, उत्तराखण्ड सूचना आयोग के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व में रहे प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा का कार्यकाल 4 जनवरी को पूर्ण होने पर सामान्य प्रशासन विभाग ने उत्तराखण्ड सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति होने के उपरान्त कार्यभार ग्रहण करने की तिथि तक मुख्य सूचना आयुक्त के कार्यों का साधारण अधीक्षण, निर्देशन और प्रबन्ध करने हेतु विपिन चन्द्र को नामित किया गया।
यह आदेश सचिव विनोद सुमन की ओर से जारी किया गया।
विपिन चन्द्र भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। उनके द्वारा राज्य सूचना आयुक्त के रूप में 3 मार्च, 2022 को कार्यभार ग्रहण किया गया। इससे पूर्व वे मुख्य आयकर आयुक्त, उत्तराखण्ड के पद पर आसीन रहे।


More Stories
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री