दून IMA परेड में 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट
परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली
देहरादून। आईएमए की भव्य पासिंग आउट परेड के बाद 456 युवा अफसर भारतीय सेना में शामिल हो गए। 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट हुए। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर हुई परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली।
भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इनमें मित्र देशों को Army 2988 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
पीओपी के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। चप्पे-चप्पे पर सेना के सशस्त्र जवान तैनात रहे।

More Stories
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, मुआवजा राशि में हुआ इजाफा; मृत्यु पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये