देश-विदेश के गणमान्य और कैडेट के परिजन भी परेड देखने पहुंचेंगे दून
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले भी अकादमी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें शिरकत कर देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का हिस्सा बनेंगे। पिछले 92 वर्षों में अकादमी से 65 हजार 628 कैडेट्स पासआउट हुए हैं। पीओपी के लिए सेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, देश-विदेश के गणमान्य और कैडेट के परिजन भी परेड देखने दून पहुंचेंगे। पीओपी के लिए कैडेट्स रिहर्सल कर रहे हैं।
अकादमी के अधिकारियों के अनुसार छह दिसंबर को ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित होगी, जिसमें आर्मी कैडेट काॅलेज विंग के कैडेट को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके बाद एसीसी विंग के यह कैडेट अकादमी का हिस्सा बन जाएंगे। दस दिसंबर को डिप्टी कमांडेंट और 12 दिसंबर को कमांडेंट परेड का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके