सीएम धामी को फ्लैग स्टिकर लगाकर अलंकृत किया गया
देहरादून। भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के द्वारा संगठन के 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग स्टिकर लगाकर अलंकृत किया गया।
संगठन की प्रादेशिक मुख्य आयुक्त सीमा जौनसारी ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2024 से 7 नवंबर 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इस उपलक्ष पर विशेष फ्लैग राष्ट्रीय, राज्य और जनपद स्तर के गणमान्य व्यक्तियों को भेंट किए जा रहे हैं।
प्रतिनिधि मंडल में प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला, प्रशासनिक अधिकारी बीएस रावत, अजय शेखर बहुगुणा एवं राहुल रतूड़ी उपस्थित थे।

More Stories
एनजीए के 14वें वार्षिक खेल महोत्सव में ‘लव सदन’ ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक