मंत्री गणेश जोशी ने काफिला छोड़ लाइब्रेरी से पिक्चर पेलेस तक पहुँचे रिक्शे से, नियमों का पालन करने की अपील की
हिम सन्देश, शनिवार, 26 अक्टूबर 2024, मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की मॉल रोड़ में प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का संदेश दिया। दरअसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मसूरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लाइब्रेरी चौक से अपना काफिला छोड़ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिक्चर प्लेस तक रिक्शा की सवारी कर लोगों से नियमों के पालन का संदेश दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटकों से भी उनका हाल चाल जाना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मॉल रोड़ में नियमों का पालन करने की अपील भी की।

More Stories
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट