इन जिलों में की जाएंगी जांच
देहरादून। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक ध्वनि और वायु प्रदूषण की गुणवत्ता की जांच करेगा। इसके लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को पत्र भेजा है। पीसीबी हर वर्ष दिवाली त्योहार के समय विशेषकर 15 दिनों तक हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की जांच करता है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के मुताबिक, दिवाली के मद्देनजर 24 अक्तूबर से सात नवंबर तक 15 दिनों तक हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की जांच होगी।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी व नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, टिहरी में जांच की जाएगी। रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजा जाएगा। उधर, पीसीबी के राज्य मुख्यालय के अलावा चार क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून, रुड़की, हल्द्वानी और काशीपुर में है। इनके माध्यम से राज्य में प्रदूषण की जांच समेत अन्य कार्य होते हैं।

More Stories
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी