उद्योगपति अम्बानी ने बदरी-केदार को दान किये पांच करोड़
श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज प्रात:पहले श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को आये ।उसके पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे हैं।
श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। बताया कि दोनों धामों को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पांच करोड़ की धनराशि दानस्वरूप दी है।

More Stories
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील