April 29, 2026

17 अक्टूबर को मसूरी में लगेगा जिलाधिकारी सविन बंसल का जनता दरबार, 1 से 2 बजे तक सुनेंगे फ़रियाद

17 अक्टूबर को मसूरी में लगेगा जिलाधिकारी सविन बंसल का जनता दरबार, 1 से 2 बजे तक सुनेंगे फ़रियाद

देहरादून। जनपद के पर्यटक स्थल मसूरी में जिलाधिकारी सविन बंसल, कल दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को भ्रमण निरीक्षण एवं जनता दरबार आयोजित कर सुनेगे लोगों की समस्या।

जिलाधिकारी दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को नगर पालिका परिषद मसूरी में अपराह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक जनता दरबार आयोजित कर जन मानस की समस्या सुनेंगे। इससे पहले 11:00 बजे से जिलाधिकारी महोदय, मसूरी में किंक्रेग पार्किंग एवं माल रोड का निरीक्षण करेंगे।