सीएम ने आंदोलनकारी रतूड़ी के निधन पर शोक जताया
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। बीडी रतूड़ी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने दुख जताया। बता दें कि बीडी रतूड़ी का देहरादून के जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। क्षेत्रीय जन भावनाओं के जोरदार पक्षधर रहे बी डी रतूड़ी 2007 से 2012 तक राज्य मंत्री के रूप में भागीरथी घाटी नदी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे। इसके अलावा सरकारी नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद वह तुरंत उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ गए सबसे पहले उन्होंने जिला अध्यक्ष देहरादून के पद पर क्रांति दल को सेवा दी।
उनके निधन पर दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी दिवाकर भट्ट, पूरन सिंह कठैत त्रिवेंद्र सिंह पवार दिनेश भट्ट सुशील उनियाल भुवन जोशी इंद्र सिंह मनराल जिलाध्यक्ष राकेश चौहान आनंद सिंह असगोला, समेत उत्तराखंड क्रांति की सभी कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक बी.डी. रतूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

More Stories
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
महिलाओं की सुरक्षा के लिए डिजिटल जागरूकता और सतर्कता जरूरी- कुसुम कंडवाल