दून के पशुचिकित्सालय सदर, ट्रांसपोर्ट नगर में किया जाएगा निशुल्क टीकाकरण
देहरादून। आगामी 28 सितम्बर को स्टेट रेफरल सेंटर ( कैनाइन एंड फेलाइन) राजकीय पशुचिकित्सालय सदर, ट्रांसपोर्ट नगर (रोडवेज वर्क शॉप के सामने ) देहरादून में वर्ल्ड रैबीज डे के अवसर पर कुत्तों एंव बिल्लियों में रैबीज वैक्सीन का निःशुल्क टीकाकरण किया जायगा ।
राज्य स्तरीय परामर्श केन्द्र के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ० कैलाश उनियाल ने कहा कि सभी पशु प्रेमी इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही इस वर्ष की वर्ल्ड रैबीज डे थीम 2024 ‘ब्रेकिंग रेबीज बौंडरिस’ को सार्थक बनाने में सहयोग करे ।

More Stories
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती