देखें, नये राज्य निर्वाचन आयुक्त की ताजपोशी का आदेश
देहरादून। धामी सरकार ने लम्बे समय से रिक्त चल रहे राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर रिटायर्ड आईएएस सुशील कुमार की ताजपोशी कर दी गयी है।
कुछ दिन पूर्व प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि जल्द ही राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कर दी जाएगी।
प्रदेश में निकाय चुनाव नहीं होने की वजह से नगर निगम में प्रशासक नियुक्त किये गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने कहा है कि अक्टूबर तक चुनाव कराए जाएंगे। लेकिन निकायों के आरक्षण सम्बन्धी मामला विधानसभा की प्रवर समिति को सौंपने के बाद निकाय चुनाव में कुछ और देरी होने की संभावना जताई जा रही है।


More Stories
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सर्दियों में सुबह की धूप सेंकना सेहत के लिए फायदेमंद ,हड्डियों की मजबूती से लेकर हार्ट हेल्थ तक मिलेंगे कई फायदे
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ेंगे सुपरहीरोज