मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को दी बधाई
देहरादून। पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी और सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।

More Stories
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
फल एवं सब्जियों में रसायनों के उपयोग के विरुद्ध जागरुकता व सैंपलिंग अभियान जारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण