हवलदार सते सिंह पेट्रोलिंग के दौरान हुए शहीद
देहरादून। ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हवलदार सते सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। सेवा के अधिकारियों द्वारा बलिदानी के परिजनों को उनके शहीद होने की सूचना दी गई। बता दें कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में अठुरवाला निवासी हवलदार सते सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट बलिदान हो गए। वह मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले सात साल से अठुरवाला में रह रहे थे।
वहीं बताया जा रहा है कि आज शाम देहरादून एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर के माध्यम से उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा। और कल ऋषिकेश में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हवलदार सते सिंह के परिवार में उनकी पत्नी संगीता (42) पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। बलिदानी के परिवार में दो बहन और एक भाई है।

More Stories
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर एसआईआर कार्यों की समीक्षा की