पौड़ी। भारतीय वायुसेना में भर्ती होने वाले इच्छुक अभ्यार्थियों के लिए 08 जुलाई से 28 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। विंग कमांडर विशाल चोपड़ा ने बताया कि महिला और पुरूष अग्निवीरों की भर्ती के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जुलाई से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि वायु सेवा में अग्निवीरों की भर्ती के लिए पात्र (अविवाहित) महिला व पुरूष उम्मीदवार वेब पोर्टल https:/agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
साथ ही कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की 18 अक्टूबर, 2024 को ऑनलाइन परीक्षा शुरू होगी।

More Stories
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल