सीएम धामी ने सैन्य अधिकारियों को दी बधाई
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कीर्ति चक्र से सम्मानित होने पर सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के जाँबाज़ पैरा कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत, और शौर्य चक्र से सम्मानित होने पर ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन के मेजर सचिन नेगी और आर्म्ड कोर, 44वीं बटालियन के मेजर रविन्द्र सिंह रावत को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
जारी सन्देश में सीएम ने कहा कि आपको मिले सम्मान से प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरवान्वित है। आप लोगों की शौर्य गाथा हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

More Stories
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल