देहरादून। उधम सिंह नगर जिले में खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई लगा रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लग रहे थे।
साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया।

More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया