सीएम धामी ने पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और माँ पार्वती की पूजा-अर्चना की
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री आदि कैलाश में योग कार्यक्रम के पश्चात पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और माँ पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
एक्स पर यह क्षण पोस्ट करते हुए सीएम धामी ने लिखा कि पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को शांति एवं असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं।देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे, मेरी यही प्रार्थना है।गौरतलब है कि बीते साल पीएम मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन कर पूजा अर्चना की थी।

More Stories
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
फल एवं सब्जियों में रसायनों के उपयोग के विरुद्ध जागरुकता व सैंपलिंग अभियान जारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण