बिनसर अभयारण्य के जंगल में आग लगने से चार वन कर्मियों की मौत
अल्मोड़ा। बिनसर अभयारण्य के जंगल में बृहस्पतिवार को आग लगने से चार वन कर्मियों की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को सरकार और वन विभाग ने भारतीय वायु सेना के एमआई 17 के हेलीकॉप्टर की मदद से भीमताल झील से पानी उठाकर अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के जंगल में डालने का काम शुरू कर दिया है।
वायुसेना के हेलिकॉप्टर की ओर से शुक्रवार की दोपहर 2 बजे तक जंगल में लगी आग में पानी डालकर बुझाने का रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। भीमताल झील से हेलीकॉप्टर द्वारा पानी उठाए जाने से पुलिस ने झील में नौकायन का संचालन रोक दिया है। इससे स्थानीय नौकायन संचालकों ने कारोबार के प्रभावित होने पर नाराजगी जाहिर की है।

More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया