इस वेबसाइट पर दे अपनी राय
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से अन्यत्र स्थानांतरित करने पर अधिवक्ता व आमजन की राय के लिए हाईकोर्ट से नोटिस जारी कर दिया गया है। कोर्ट ने वेबसाइट भी खोल दी है। मंगलवार से इसकी शुरुआत हुई। पता चला है कि कई अधिवक्ताओं ने वेबसाइट www.highcourtofuttarakhand.gov.in पर अपनी राय भी देनी शुरू कर दी है।
इसमें हाईकोर्ट को नैनीताल से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के विषय पर अपनी स्पष्ट राय/विचार को हां, या नहीं यानी पक्ष या विपक्ष में साझा करना है। आगामी 31 मई तक साइट खुली रहेगी। बता दें कि हाईकोर्ट ने स्पेशल अपील पर बीती 8 मई को हाईकोर्ट की बेंच को ऋषिकेश स्थानांतरित करने के लिए जमीन खोजने के आदेश दिए थे।

More Stories
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं