हाथीपांव के पास हरियाणा नंबर की कार खाई में गिरी, SDRF ने निकाले शव
देहरादून। मसूरी के निकट हाथीपांव रोड पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक कार (HR42F2676) लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिर गयी। कार में तीन लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम ने रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 2 शवों को निकाला। जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों ने पूर्व में ही निकाल दिया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर