October 28, 2026

उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में छोटे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाएं

उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में छोटे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाएं

पहाड़ के दुर्गम इलाके तक ‘छोटू’ और मुन्ना’’ को पहुंचाए

आईओसीएल उत्तराखण्ड में रिसर्च व सेमिनार आयोजित करे

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के स्टेट हेड हेमंत राठौर एवं अन्य उच्चाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को उनके छोटे एलपीजी सिलेंडर ‘‘ छोटू और मुन्ना’’ की उपलब्धता उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में बढ़ाने की ओर कार्य करना चाहिए।

राज्यपाल ने अधिकारियों को कहा कि भारतीय सेना के जो भी शहीद परिवार पेट्रोल पंप या एजेंसी प्राप्त करने से छूट गए हैं उन्हें नियमानुसार लाभान्वित किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि आईओसीएल को उत्तराखण्ड में रिसर्च और सेमिनार आयोजित कराने चाहिए।

इस अवसर पर आईओसीएल के अधिकारियों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि उन्होंने सितारगंज में 300 करोड़ की लागत से एलपीजी गैस सिलेंडर का बॉटलिंग प्लांट स्थापित किया है।