टिहरी। आज शनिवार को भद्रकाली से टिहरी रोड की तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। जिसमें 35 यात्री सवार थे। जैसे ही SDRF को सूचना मिली पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण अपनी रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगो और एमरजेंसी चिकित्सा सेवा के साथ बचाव अभियान चलाया औऱ दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस से एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुँचाया। अन्य सामान्य घायलों को तुरंत ही प्राथमिक उपचार देकर प्राथमिक चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया।
बता दें कि बस ऋषिकेश से लम्बगांव, टिहरी की ओर जा रही थी जिसमें 35 लोग सवार थे।

More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म