बलूनी की जीत के लिए खूब मेहनत कर रहे डा. धन सिंह रावत
गढ़वाल सीट बनी हॉट, प्रतिष्ठा का सवाल
देहरादून। गढ़वाल लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। इस सीट पर भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है और उनका सामना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से है। इस कारण यह सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी
हुई है। इस सीट को भाजपा की झोली में डालने के लिए डा. धन सिंह रावत रात-दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सही मायने में वह उम्मीदवार अनिल बलूनी के सारथी बने हुए हैं। चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव प्रबंधन तक की जिम्मेदारी डा. धन सिंह रावत बखूबी संभाल रहे हैं।

गणेश गोदियाल का गृह क्षेत्र भी डा. धन सिंह रावत का विधानसभा क्षेत्र है। इसके अलावा वह चमोली जिले के भी प्रभारी मंत्री हैं। ऐसे में उनके पास पौड़ी श्रीनगर के साथ ही चमोली जिले की दोहरी चुनौती है। उनका भरसक प्रयास है कि भाजपा इन दोनों जगहों से अधिक से अधिक मार्जन से विजयी हो। इसके लिए वह अथक मेहनत कर रहे हैं। वह एक दिन में कई जगहों पर सभा कर रहे हैं और गांव-गांव घूमकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

More Stories
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
मेहनत का मिला मान: पौड़ी के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, जिलाधिकारी ने दिया सफलता का मंत्र
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं