राजस्व उप निरीक्षक ने आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
उधमसिंह नगर। तहसील काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक मय सहयोगी के 7 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार ने आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7 हजार रू0 रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने ट्रैप टीम का गठन किया।
टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते टीम ने बुधवार को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से सात हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि