काशीपुर ब्लॉक में रिश्वत लेते दबोचा
काशीपुर। विजिलेंस ने सीआरसी काशीपुर ब्लॉक में नियुक्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि सीआरसी काशीपुर ब्लॉक के बासखेड़ा काशीपुर स्थित राजकीय प्राइमरी पाठशाला के प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप ने प्राइवेट स्कूलो में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल में मेंटेन की जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उच्च स्तर पर ना भेजने के एवज में दस हजार रूपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायत पर विजिलेंस टीम ने गुरुवार को प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा को शिकायतकर्ता से 10,000/- (दस हजार) की रिश्वत लेते हुये एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को रिश्वत की मांग करने के साक्ष्य होने के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि