चाय फैक्ट्री की स्थापना के लिए 129.99 लाख रुपए स्वीकृत
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनपद अल्मोड़ा के राजकीय उद्यान गरुड़ाबाज (धौलादेवी) में चाय फैक्ट्री की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 129.99 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चाय फेक्ट्री की स्थापना के बाद जहां स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान होंगे, वही स्थानीय चाय उत्पादकों को उचित मूल्य प्राप्त होगा और चाय उत्पादकों की आय में भी वृद्धि होगी।

More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म