देहरादून। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूरे उत्तराखंड में मंदिरों व चौराहे पर भजन कीर्तन व भंडारे आज सुबह से ही शुरू हो गए।मंदिरों में जहां रातभर भजन कीर्तन चल रहा है, वही लोगों के अन्दर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी देहरादून में हर मन्दिर हर चौराहे पर श्रीराम के भजन कीर्तन चल रहे हैं, वही गली मोहल्लों में भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
सुबह से ही लोगों के अंदर एक उत्साह देखने को मिल रहा है। लंगर में कही पूरी हलवा मिल रहा है तो कही लोगों को मिठाई मिल रही है।राजधानी इन्द्रामार्केट के सभी दुकानदारों ने मिलकर भाजपा कार्यलय के ठीक सामने आने जाने वाले राहगीरों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। श्री राम के भजन कीर्तन से पूरी राजधानी राममय हो गया। चारों तरफ़ श्री राम के भजन कीर्तन सुनाई दे रहे है।
इन्द्रामार्केट के एक युवा वरुण कुमार आगन्तुओं का स्वागत चन्दन से तिलक लगा कर रहे हैं। कार्यक्रम आयोजन करने वाले दीपक, वरुण,चेतन,विक्की,विकास,आशीष,आकाश,सचिन,बिट्टू आदि हैं।

More Stories
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश