पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण से हुई चर्चा
हरिद्वार। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पतंजलि योगपीठ पहुंच कर ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान आयुर्वेद, जड़ी-बूटी उत्पादन और अध्यात्म को लेकर चर्चा हुई। पतंजलि योगपीठ और बीकेटीसी के समन्वय से आयुर्वेद, योग, आध्यात्म के क्षेत्र में कार्य किये जाने की संभावनाओं पर भी वार्ता हुई।

बीकटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं प्रशिक्षण विद्यालय का संचालन किया जा रहा है जहां भेषज-कल्पक वैद्य पाठ्यक्रम प्रशिक्षण तथा पंचकर्म प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही जड़ी- बूटियों पर भी कार्य किया जाता है।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम भी पहुंचे । और उन्होंने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी हंसप्रकाश महाराज के एकादश निर्वाण दिवस उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात