October 27, 2026

22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य सहित 12 अन्य राज्यों में SSR-2024 से संबंधित कार्यवाही के अंतर्गत DSE/PSE के सभी मामलों का निस्तारण हेतु अंतिम प्रकाश से पूर्व सुनिश्चित कराये जाने हेतु 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में दावे/आपत्तियों के निस्तारण एवं अंतिम प्रकाशन की तिथि का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

इस संबंध में प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 12 जनवरी 2024 तक किया जायेगा। 17 जनवरी, 2024 तक मापदंडों की जाँच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति ली जायेगी इसके साथ ही इस दिन डाटाबेस का अद्यतीकरण और पूरकों की छपाई का कार्य किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी, 2024 को किया जायेगा।