देहरादून। नए साल पर प्रदेशभर में सभी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे 24 घंटे खुलेंगे। श्रम विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि पर्यटकों की सुविधा के लिए यह अहम कदम साबित होगा। एक ओर जहां मौसम विभाग ने प्रदेश में कई स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान जताया है, तो वहीं प्रदेशभर में कई पर्यटन स्थलों, शहरों में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने को पहुंचते हैं। चूंकि, सभी होटल, ढाबों के बंद होने का समय तय है।
ऐसे में कई पर्यटकों को परेशानी हो सकती है। सचिव श्रम आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियम एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के तहत पर्यटकों की आवाजाही के मद्देनजर सभी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे 24 घंटे खुलेंगे। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों का दिन व रात्रि पाली में नियमों के हिसाब से काम करने की अनुमति भी दी है। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों से आह्वान किया कि वे इस सीजन के दौरान अपने प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रखें।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश