थराली/नारायणबगड़। जम्मू कश्मीर के पुंछ के राजोरी में आतंकी हमले में शहीद हुए नारायणबगड़ विकास खंड के बमियाल गांव के मूल निवासी एवं 15 वीं गढ़वाल राइफल में नायक के पद पर तैनात बीरेंद्र सिंह के परिजनों को शहीद के दाह-संस्कार के लिए जम्मू-कश्मीर ले जाया गया है। माना जा रहा है कि शहीद का शव अधिक क्षत-विक्षत होने के कारण सेना के अनुरोध पर शहीद के भाई धीरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह एवं मनमोहन सिंह सभी शहीद के भाई जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं।
शनिवार को थराली के तहसीलदार प्रदीप नेगी के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्ववान के नेतृत्व में राजस्व पुलिस की टीम बमियाल गांव पहुंची जहां पर टीम ने सेना के अनुरोध के संबंध में परिजनों को अवगत कराया जिस पर परिजन जम्मू-कश्मीर जाने के लिए तैयार हो गए। प्रशासन ने परिजनों को गौचर हवाई पट्टी तक पहुंचाया जहां से दोपहर 2.40 बजे एक हैलिकॉप्टर से परिजनों को देहरादून लेजाया गया। जहां से उन्हें जम्मू-कश्मीर लेजाया जाएगा।


More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात