जोशीमठ। शीतकाल में बदरीनाथ धाम में सुरक्षा की दृष्टि से आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की तैनाती कर दी गई है। अभी तक यहां पर पुलिस व पीएससी के जवान तैनात रहते थे। अब आईटीबीपी की प्लाटून को भी यहां तैनात कर दिया गया है।बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि मंदिर में अभी तक पुलिस व पीएसी तैनात थी।
अब पीएसी को हटाकर आईटीबीपी की 23 बटालियन की प्लाटून को धाम की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। यहां पर आईटीबीपी के 30 जवान दिर रात मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात