देखें वीडियो- रामनगर-रानीखेत रोड पर स्थित गर्जिया मंदिर के मुख्य द्वार से गुजरता बाघ
बाघ से आमने सामने की टक्कर से बाल-बाल बचा युवक
रामनगर। प्रदेश में बाघ व गुलदार फिन दहाड़े आवासीय इलाके में दस्तक दे रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया कुमाऊं के प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर के पास देखने को मिला। रामनगर-रानीखेत रोड पर स्थित गर्जिया मंदिर के मुख्य द्वार के सामने गुजर रहे एक युवक के सामने से बाघ गुजर गए। युवक ने मोच पल पहले ही बाघ को देख कर पैर वापस मोड़ लिए। और अगले ही पल बाघ सामने से गुजर गया।
अगर युवक सीधे चल रहा होता तो बाघ से आमने सामने की मुठभेड़ हो जाती। यह मंजर देख आस पास मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गयी। और वो भी इधर उधर निकल लिए। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया। गौरतलब है कि इन दिनों कार्बेट टाइगर रिज़र्व में बाघ के हमले में कई लोग जान गवां चुके हैं। कार्बेट के यह बाघ रिखणीखाल व नैनीडांडा इलाके में भी दहशत मचाये हुए हैं।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात