देहरादून। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस साल अक्तूबर माह तक पार्क में 31 हजार से अधिक देशी-विदेशी सैलानी पहुंचे। प्रतिवर्ष गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खोले जाते हैं और शीतकाल के लिए 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं।
पार्क के उपनिदेशक रंगनाथ पांडे ने बताया कि इस साल अक्तूबर माह तक पार्क क्षेत्र में 31235 सैलानी पहुंचे, जिनसे पार्क को 61 लाख 74 हजार 750 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इनमें सर्वाधिक सैलानी गर्तांग गली का दीदार करने आए, जिनकी संख्या 15472 रही।

More Stories
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा
देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश